1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. AIIMS में करनी है सरकारी नौकरी, तो ये मौका हाथ से जाने न दें; निकली है कई पदों पर भर्ती

AIIMS में करनी है सरकारी नौकरी, तो ये मौका हाथ से जाने न दें; निकली है कई पदों पर भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2023 05:59 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 05:59 pm IST

AIIMS में कई पदों के लिए भर्ती निकली है। उम्मीदवार इन पदों पर योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं।

Aiims- India TV Hindi
AIIMS, Guwahati में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। Image Source : PIXABAY

एम्स में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो ये रहा शानदार मौका। आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गुवाहटी ने कई पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, एम्स, गुवाहटी ने फैकल्टी और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से पहली कट ऑफ तिथि 30 दिन है। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

प्रोफेसर : 28 पद

एडिशनल प्रोफेसर: 18 पद
एसोसिएट प्रोफेसर: 22 पद
सहायक प्रोफेसर: 32 पद
प्रोफेसर कम प्रिंसिपल: 1 पद
एसोसिएट प्रोफेसर: 2 पद
नर्सिंग में लेक्चरर: 3 पद
नर्सिंग में ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर: 17 पद

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रोजगार समाचार पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

अन्य विवरण

बता दें कि यह एक रोलिंग विज्ञापन है और एम्प्लॉयमेंट न्यूज/रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से एक साल तक वैध रहेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

CAPF Constable Recruitment: CAPF कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के लिए होम मिनिस्ट्री ने लिया बड़ा फैसला, नहीं जाना तो होगा पछतावा
NEET UG Exam: कुछ दिन ही बचे NEET एग्जाम में, अगर करनी है परीक्षा क्लीयर तो अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन