सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम ही है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पटना ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर कई पदों पर डायरेक्ट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे 1 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स पटना भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन भर्ती विज्ञापन जारी होने के 15 दिन तक किए जा सकते हैं। बता दें कि एम्स पटना भर्ती का नोटिफिकेशन 25 सितंबर को जारी हुआ है।
इस हिसाब से उम्मीदवार इस भर्ती में 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन और एप्लीकेशन फीस जमा करा सकेंगे। ध्यान दें कि उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 01-10-2023
आवेदन की अंतिम तारीख- (विज्ञापन प्रकाशित होने के 15 दिन तक)
वैकेंसी डिटेल:
कुल पद- 147
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड-I)- 127 पद
ट्यूटर या क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर- 20 पद
क्वालिफिकेशन
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों को बीएससी नर्सिंग पास होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एम्स पटना की वेबसाइट देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, ट्यूटर की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
AIIMS Recruitment 2023 Notification 1
AIIMS Recruitment 2023 Notification 2
सैलरी
ध्यान दें कि सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-8 का वेतन दिया जाएगा। इसमें 9,300 से 34,800 रुपए और ग्रेड पे 4,800 रुपए है।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में जनरल कैटेगरी और ओबीसी के लिए 1500 रुपए देना होगा। वहीं, एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस के लिए 1200 रुपए देने होंगी। जबकि दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवार आवेदन करने के पहले जान लें कि सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पद पर सेलेक्शन कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा। लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट आयोजित होगा। स्किल टेस्ट में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर लाने वाले उम्मीदवार ही योग्य माने जाएंगे। परीक्षा की मेरिट के आधार पर उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे। परीक्षा का पूरा सिलेबस प पैटर्न ऊपर दिए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।