1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती पर बड़ा अपडेट, अब इस दिन होगी परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती पर बड़ा अपडेट, अब इस दिन होगी परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 28, 2022 07:08 am IST,  Updated : Nov 28, 2022 11:03 am IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।

 Allahabad High Court- India TV Hindi
इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा Image Source : FILE PHOTO

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट पद पर निकली भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस नए नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा 10 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित होगी। कुल पदों की बात करें तो इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में खाली कुल 3932 पद भरे जाएंगे। आप अगर इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इलाबाहाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। वहीं अगर आप इलाहाबाद हाईकोर्ट जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का शेड्यूल चेक करना चाहते हैं तो नीचे डायरेक्ट देख सकते हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें। अब Allahabad High Court Stenographer, Junior Assistant, Paid Apprentice, Driver and Group D Recruitment Exam Schedule के लिंक पर क्लिक करें। यहां Download Admit Card के लिंक पर जाएं। अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

https://www.allahabadhighcourt.in/event/event_13473_26-11-2022.pdf

किन पदों पर कितनी वैकेंसी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 3932 पदों पर वैकेंसी निकली है। इनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड III (हिंदी) के 881 पदों पर वैकेंसी है। स्टेनोग्राफर ग्रेड III (इंग्लिश) के 305 पदों पर वैकेंसी है। जूनियर असिस्टेंट (ग्रुप सी) के 819 पदों पर वैकेंसी है। पेड अप्रेंटिस (ग्रुप सी) के 202 पदों पर वैकेंसी है। ड्राइवर के 26 पदों पर वैकेंसी है। ग्रुप डी के 1699 पदों पर वैकेंसी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन