1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. लॉ की डिग्री वालों ध्यान दें! इस राज्य में जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर आज से शुरू हो रहे आवेदन, ऐसे करें आवेदन

लॉ की डिग्री वालों ध्यान दें! इस राज्य में जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर आज से शुरू हो रहे आवेदन, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2023 06:55 am IST,  Updated : Jul 10, 2023 06:55 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है। राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

अगर आपके पास लॉ की डिग्री है तो ये मौका हाथ से जाने न दें। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) 2023 के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया आज, 10 जुलाई से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 9 अगस्त है। वहीं, परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित होने की उम्मीद है।

RPSC JLO recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान जूनियर लीगल ऑफिसर की 140 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

RPSC JLO recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RPSC JLO recruitment 2023 आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, बीसी (क्रीमी लेयर), और ईबीसी (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को ₹600 का आवेदन शुल्क देना होगा; हालाँकि, बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस, एससी और अन्य आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को केवल ₹400 का भुगतान करना पड़ेगा।

जानकारी दे दें कि अगर आपको आवेदन में सुधार करना है तो इसके लिए आपको 500 रुपये देना होगा।

RPSC JLO recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

फिर एसएसओ पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें, डाक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

फिर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन