1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में टीचर के पदों पर आवेदन करने का अंतिम दिन आज, यहां देखें कैसे करना है रजिस्ट्रेशन

इस राज्य में टीचर के पदों पर आवेदन करने का अंतिम दिन आज, यहां देखें कैसे करना है रजिस्ट्रेशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2024 12:44 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 12:44 pm IST

सरकारी टीचर बनने का है सपना तो ये मौका हाथ से जानें न दें। असम सरकार ने टीचर के 5500 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वे जल्दी आवेदन कर दें।

Assam Teacher Recruitment 2023- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

असम की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आज 2 फरवरी, 2024 को असम टीचर भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीईई, असम की आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 5500 पदों को भरेगा।

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें असम का स्थायी निवासी होना चाहिए, साथ ही असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (एटीईटी) / केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में योग्य हों। एटीईटी और सीटीईटी दोनों उम्मीदवारों की भाषा-I या भाषा-II उस स्कूल के शिक्षा के माध्यम से मेल खाएगी जिसमें उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

Direct link to apply

Assam Teacher Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

पहले डीईई, असम की आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां असम शिक्षक भर्ती 2023 लिंक उपलब्ध होगा।
इसके बाद दिख रहे लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीईई, असम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

UPPSC PCS 2024 भर्ती में आवेदन करने का अंतिम दिन आज, होनी है 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती
UPPSC RO/ARO भर्ती के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें कैसे करना है डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन