1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BECIL में मॉनिटर पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

BECIL में मॉनिटर पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2023 11:32 am IST,  Updated : Nov 29, 2023 11:32 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करनी है तो ये खबर आपके काम की है। BECIL ने मॉनिटर पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

BECIL recruitment 2023- India TV Hindi
BECIL recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से न जानें दें। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड यानी BECIL ने मॉनिटर की 25 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर को शुरू हुई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है।

BECIL recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

इस सरकारी कंपनी में यह भर्ती अभियान मॉनिटर की 25 खाली पदों को भरेगा।

BECIL recruitment 2023: एप्लीकेशन फीस

इन पद पर सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला/और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹885 का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को ₹531 का भुगतान करना होगा।

BECIL recruitment 2023: योग्यता

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित भाषा के ज्ञान के साथ कंप्यूटर में दक्षता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास मीडिया/समाचार के क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Direct link to apply

BECIL Monitor posts recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाएं।

इसके बाद करियर पेज पर क्लिक करें

फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें।

इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

फिर फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

अंत में भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

यूपीएससी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन