1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंजीनियरों के लिए इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, देखें पूरा डिटेल

इंजीनियरों के लिए इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, देखें पूरा डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2024 11:39 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 11:39 pm IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके काम की है। BEL में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

BEL Apprentice Recruitment 2024- India TV Hindi
BEL Apprentice Recruitment 2024 Image Source : FILE

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी BEL ने अप्रेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 115 पदों को भरा जाएगा। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हुई और 15 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 जनवरी, 2024

आवेदन की अंतिम तारीख: 15 जनवरी, 2024
ऑनलाइन परीक्षा: फरवरी 2024 का पहला सप्ताह

वैकेंसी डिटेल

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 30 पद
कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग: 15 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, संचार, दूरसंचार इंजीनियरिंग: 30 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 20 पद
मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट एवं सेक्रेटरियल प्रैक्टिस: 20 पद

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस की आयु 01 जनवरी 2024 को अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए ऊपरी आयु में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवार को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन बीईएल गाजियाबाद द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा मिले अंकों के प्रतिशत की योग्यता के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा अस्थायी रूप से फरवरी, 2024 के पहले सप्ताह में बीईएल गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए उनके पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इससे अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Notification Here

ये भी पढ़ें:

इस सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में निकली 250 अधिकारी पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल
JEE Main में कितने प्रतिशत नंबर लाने पर मिलेंगे सरकारी कॉलेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन