1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार में AEDO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; 900 से ज्यादा है वैकेंसी

बिहार में AEDO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; 900 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Aug 27, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 03:35 pm IST

बिहार में निकली AEDO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

बिहार में निकली AEDO भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बिहार AEDO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो इच्छुक उम्मीदवार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलेपमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

आवेदन करने की योग्यता

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की योग्यता को समझ सकते हैं।

  • शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुष) होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) और अनारक्षित महिला के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आप को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

कितनी मिलेगी सैलरी?

आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को वेतन स्तर-5 के तहत मिलेगा। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 29200 रुपये(बेसिक पे) प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किए गए वेतन संशोधन के अनुसार इसमें परिवर्तन किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन