1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Bihar Home Guard Bharti: आज से शुरू हुई बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन, नहीं होगी लिखित परीक्षा

Bihar Home Guard Bharti: आज से शुरू हुई बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन, नहीं होगी लिखित परीक्षा

 Published : Mar 27, 2025 12:18 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 12:18 pm IST

Bihar Home Guard Vacancy: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू कर दिए गए हैं, ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Home Guard Vacancy- India TV Hindi
Bihar Home Guard Vacancy Image Source : FILE PHOTO

बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू कर दिए गए हैं, ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती में युवा 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं क्योंकि इस दिन आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इस भर्ती में आवेदन करते समय याद रखें कि उम्मीदवार केवल अपने जिले के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी अन्य जिले के लिए आवेदन किया तो उसे रद्द कर दिया जा सकता है।

कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के लिए कुल वैकेंसी 15000 है, जिनमें महिलाओं के लिए 5094 पद आरक्षित हैं, इसके अलावा, 6006 पद अनारक्षित वर्ग, 1495 पद ईडब्ल्यूएस, 2399 एससी, 159 पद एसटी, 2694 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1800 पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व हैं। इस भर्ती में विभाग ने 35 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। गैर आरक्षित महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर व अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।

नहीं होगी लिखित परीक्षा

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि चयन फिजिकल टेस्ट में मिले नंबर के आधार पर होगा यानी मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट के नंबर के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही कहा गया कि 1 जनवरी 2025 तक उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।

कितनी होनी चाहिए कद-काठी?

  • इस भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष की लंबाई 5.4 फीट (162.56) मांगी गई है। (केवल पूर्णिया, अररिया, किशनगंज,सहरसा,सुपौल व मधेरा जिले के लिए यह 5.2 फीट (157.5 सेमी) है।)
  • महिलाओं के लिए लंबाई 153 सेमी होनी चाहिए।
  • पुरुषों का सीना बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी) (केवल पूर्णिया, अररिया, किशनगंज,सहरसा,सुपौल व मधेरा जिले के लिए यह 30 इंच (76 सेमी) है।)

ऐसे होगा सेलेक्शन

  • इस भर्ती के लिए परीक्षा नहीं होगी, शारीरिक योग्यता परीक्षा 15 नंबर की होगी। इसी के आधार पर मेरिट तैयार होगी।
  • पहले उम्मीदवारों के बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन एवं वेरिफिकेशन होगी, फिर दौड़ होगी, जिसमें पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी, महिलाओं को 05 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा। दौड़ में शामिल युवकों की ऊंचाई व सीने की माप होगी, फिर सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक आयोजित होगी। 
  • शारीरिक परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों के शैक्षणिक डाक्यूमेंट की जांच होगी। फिर अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें:

BSEB 10th Result Date: मार्च में इस तारीख तक आएंगे 10वीं के रिजल्ट, बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी
अब माता-पिता पर प्राइवेट स्कूल नहीं बना सकेंगे इन चीजों के लिए दबाव, सख्त हुई ये राज्य सरकार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन