बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2025 है।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,727 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इसमें से 1,216 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
सैलरी विवरण?
- इस भर्ती मे सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 से ₹56,900 तक प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 540 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगाष। जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 135 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।
आवेदन करने की योग्यता?
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को10वीं पास होना आवश्यक है।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए (1 अगस्त, 2025 तक)। दूसरी तरह से कहें तो आवेदकों की आयु 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए एक चरण की लिखित परीक्षा होगी जिसमें निम्नलिखित प्रश्न शामिल होंगे:
- सामान्य ज्ञान: 40 प्रश्न
- सामान्य गणित: 30 प्रश्न
- सामान्य हिंदी: 30 प्रश्न
परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। नकारात्मक अंकन लागू होगा, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अंतिम चयन से पहले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक