1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSC 68th Main Exam 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

BPSC 68th Main Exam 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 01:49 pm IST

BPSC 68th Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग 20 अप्रैल 2023 को बीपीएससी 68वीं मेंस एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BPSC 68th Main Exam 2023: बीपीएससी 68वीं मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग 20 अप्रैल 2023 को बीपीएससी 68वीं मेंस एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि इस मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी, जो 20 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एडिट विंडो 22 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। इस परीक्षा को 12, 17 और 18 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिकं से करें आवेदन 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 324 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन

  • बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, बिहार में सरकारी गार्ड के पद पर निकली भर्ती

रोहित शर्मा और भुवनेश्वर की क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन