बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 33वीं बिहार ज्यूडिशियल सर्विस कॉम्पिटिटिव एग्जाम के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी, कितनी है वैकेंसी? उम्मीदवार संबंधित विवरण को निम्नवत पढ़ सकते हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 25 फरवरी 2026 को शुरू होगा और 18 मार्च 2026 को बंद हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को आखिरी तारीख तक या उससे पहले ही आवेदन करना होगा। आखिरी तारीख के बाद कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 173 पदों (टेंटेटिव) को भरा जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।
कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले डिटेल्ड नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिस में एलिजिबिलिटी, सिलेक्शन प्रोसेस और दूसरे ज़रूरी इंस्ट्रक्शन की जानकारी शामिल है। साथ ही उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेटके लिए अपनी पैनी निगाह को आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।
संपादक की पसंद