1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSC Teacher Recruitment 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

BPSC Teacher Recruitment 2023: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

 Published : Jul 13, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 13, 2023 06:15 am IST

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की तरफ से स्कूल शिक्षक पद पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को 15 जुलाई को समाप्त कर दिया जाएगा।

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवदेन करने की लास्ट डेट करीब - India TV Hindi
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवदेन करने की लास्ट डेट करीब Image Source : FILE

BPSC Teacher Recruitment 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की तरफ से स्कूल शिक्षक पद के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को 15 जुलाई को समाप्त कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने किसी कारणवश अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट online.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। बता दें कि पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट 12 जुलाई 2023 थी, जो बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दी गई। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1,70,461 शिक्षक पद भरे जाएंगे। 

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं और अनारक्षित महिलाओं और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ईबीसी, बीसीडब्ल्यू और अनारक्षित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है जबकि अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आयु 42 वर्ष है।

ऐसे करें आवेदन 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वे होमपेज पर उपलब्ध अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, 'बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक'। 
  • इतना करने के बाद यह आपको नई विंडो पर ले जाएगा जहां आपको पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। 
  • इतना करने के बाद, आपको एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आगे बढ़ना होगा।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म को भरें, दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें: गलती से भी कर लिया Train के इस कोच में सफर, तो हो जाएगी जेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन