1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSC Teacher Recruitment 2023: 1.70 लाख से अधिक बीपीएससी टीचर की भर्ती के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, देखें कैसे करना है आवेदन

BPSC Teacher Recruitment 2023: 1.70 लाख से अधिक बीपीएससी टीचर की भर्ती के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, देखें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jun 15, 2023 07:16 am IST

बीपीएससी टीचर की भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू होंगे। कुछ ही देर में आवेदन लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Teacher Recruitment 2023- India TV Hindi
BPSC Teacher Recruitment 2023 Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार लोक सेवा आयोग आज यानी 15 जून, 2023 से बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने वाले हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जुलाई, 2023 तक है। बता दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में शिक्षकों के 1,70,461 रिक्त पदों को भरेगा। ध्यान दें कि आवेदन करने का सीधा लिंक उम्मीदवारों के लिए onlinebpsc.bihar.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।

कितनी होगी फीस

फीस की बात करें तो ये अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, सभी महिला उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए ₹200/- है, वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750/- है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

BPSC Teacher Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में जाएं।
फिर आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
अंत में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें-

अब 4 साल में करेंगे BA और BSc, नए सेशन से ये यूनिवर्सिटीज शुरू कर रहे कोर्स, देखें कहीं आपकी यूनिवर्सिटी तो शामिल नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन