अगर आप भी फोर्स में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 241 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने की योग्यता?
नीचे दिए गए प्वाइंट्स के जरिए उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अधिसूचना में उल्लिखित अपेक्षित खेल कोटा प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 के बीच होनी चाहिए।
- संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
- अपने फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये (बेसिक पे) तक प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।