1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSF recruitment 2023: BSF में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, यहां जानें वैकेंसी डिटेल

BSF recruitment 2023: BSF में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, यहां जानें वैकेंसी डिटेल

 Published : Feb 13, 2023 04:14 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 04:14 pm IST

BSF recruitment 2023: 10वीं पास और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। BSF ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

BSF- India TV Hindi
BSF में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली भर्ती Image Source : RECTT.BSF.GOV.IN

क्या आप 12वीं पास है और नौकरी ढूंढ रहे हैं? तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। BSF में 12वीं पास युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। डायरेक्टोरेट जनरल बार्डर सिक्योरिटी फोर्स, BSF ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल (वेटनरी) पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दे कि इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2023 है।

BSF recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती से बीएसएफ में कुल 26 पद भरे जाने हैं, जिनमें से 18 पद हेड कांस्टेबल (वेटरनरी) के लिए और 8 पद कांस्टेबल पद के लिए हैं। 

BSF recruitment 2023 के लिए उम्र सीमा

इन पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा SC/ST को 5 साल और OBC को 03 साल की उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Click here for the notification

BSF recruitment 2023 के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

हेड कांस्टेबल (वेटरनरी)- इस पद के लिए उम्मीदवार को किसा भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है और साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम एक साल का वेटरनरी स्टॉक असिस्टेंट को कोर्स व अनुभव होना बेहद जरूरी है।

कांस्टेबल (केनेलमैन)- इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना बेहद जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार को किसी सरकारी वेटनेरी हॉस्पिटल या डिस्पेंसरी या वेटरनरी कॉलेज या किसी सरकारी फॉर्म में कम से कम 2 साल काम किया होना चाहिए।

Click here for the direct link to apply

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन