1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSF में इन पदों पर होगी भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

BSF में इन पदों पर होगी भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 02:39 pm IST

BSF Recruitment 2023: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स(BSF) की तरफ से बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल (पशु चिकित्सा) और कॉन्स्टेबल (केनेलमैन) भर्ती 2023 का नोटिफिकेश जारी किया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

BSF Recruitment 2023: फोर्स में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स(BSF) की तरफ से बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल (पशु चिकित्सा) और कॉन्स्टेबल (केनेलमैन) भर्ती 2023 का नोटिफिकेश जारी किया गया है।  इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।

ये है लास्ट डेट

जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 6 मार्च 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो आवेदन करने की लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल
सीमा सुरक्षा बल इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 26 पदों को भरा जाएगा। इनमें 18 पद हेड कॉन्स्टेबल (पशु चिकित्सा) के लिए और 8 पद कॉन्स्टेबल (केनेलमैन) के लिए हैं। 

वैकेंसी डिटेल
Image Source : BSFवैकेंसी डिटेल

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में हेड कॉन्स्टेबल (पशु चिकित्सा) के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा वेटरनरी स्टॉक असिस्टेंट का कम से कम एक साल का कोर्स किया हो।
वहीं, कॉन्स्टेबल (केनेलमैन) के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही सरकारी वेटरनरी हॉस्पिटल या डिस्पेंसरी या कॉलेज में जानवरों को संभालने का दो साल का अनुभव मांगा गया है

आयु सीमा 
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  कैंडिडेट्स शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- क्या टिकट के बिना भी Train से कर सकते हैं सफऱ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
BPSC 32nd Judicial Services Recruitment: आज से होंगे आवेदन शुरू, जानें लें पूरी वैकेंसी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन