1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSSC CGL के लिए आवेदन आज से, कितनी वैकेंसी और क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी; पढ़ें यहां

BSSC CGL के लिए आवेदन आज से, कितनी वैकेंसी और क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी; पढ़ें यहां

 Published : Aug 18, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 02:57 pm IST

BSSC CGL 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू है। नीचे खबर में उम्मीदवार वैकेंसी और आवेदन करने की एलिजिबिलिटी के विवरण को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से BSSC CGL 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू है। चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को onlinebssc.com पर जाकर अप्लाई करना होगा। इसके लिए आवेदन करने का आखिरी तारीख 17 सितंबर है, इच्छुक इस तीरीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए 1481 पदों को भरा जाएगा।

  • असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के 1064 पद
  • प्लानिंग असिस्टेंट के 88 पद 
  • जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट  के 05
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद
  • ऑडिटर के 125 पद
  • ऑडिटर को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 198 पद शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पदानुसार किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन/ बीसीए/ बीकॉम/ बीएससी/ PGDCA आदि किया हो।
  • इस भर्ती के लि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो मिनिमम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण प्रोसेस पूरा होना के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।  
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग,बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 540 रुपए का भुगतान करना होगा। वहींस,  एससी/ एसटी/ दिव्यांग, सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 135 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन