1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DSSSB में टीजीटी व पीजीटी पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल

DSSSB में टीजीटी व पीजीटी पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 04:06 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। DSSSB में टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे लिकं एक्टिव होने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

Delhi Subordinate Services Selection Board Recruitment 2023- India TV Hindi
DSSSB में टीजीटी व पीजीटी पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे तो ये मौका हाथ से न जानें दें। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने टीजीटी, पीजीटी लैब असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

क्या कहा गया नोटिस में?

“उम्मीदवारों को वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15/09/2023 (रात 11:59 बजे तक) है, जिसके बाद लिंक बंद कर दिया जाएगा।

DSSSB recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए 1841 पीजीटी, सहायक ग्रेड - III, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, म्यूजिक टीचर और अन्य पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

DSSSB recruitment 2023 एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनरिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ₹100 का शुल्क देना होगा, जबकि महिला आवेदकों के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणियों के आवेदकों को शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।

DSSSB recruitment 2023 सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर सेलेक्शन एक टीयर एग्जामिनेशन स्कीम के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Click here for the Notification

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन