1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. CISF कॉन्स्टेबल पद पर हो रही बंपर भर्ती, ITI पास ऐसे करें तुरंत अप्लाई

CISF कॉन्स्टेबल पद पर हो रही बंपर भर्ती, ITI पास ऐसे करें तुरंत अप्लाई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2022 09:26 am IST,  Updated : Nov 16, 2022 09:26 am IST

CISF की ओर से जारी इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही इन पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास ITI का Certification भी होना चाहिए।

CISF Constable Recruitment- India TV Hindi
CISF कॉन्स्टेबल पद पर हो रही बंपर भर्ती Image Source : INDIA TV

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स CISF में अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके सामने शानदार मौका है। सीआईएसएफ ने कॉन्स्टेबल के पदों पर शानदार वैकेंसी निकाली है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है। केंद्र की इस नौकरी में आपको सलेक्शन के बाद ढेर सारी सुविधाएं और एक मोटी सैलरी मिलती है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जा कर अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाना होगा। अब आपको वेबसाइट की होम पेज पर Latest notification के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको CISF Constable Tradesman Recruitment 2022 Apply Online for 710 Post के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Apply online के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां मांगी गई सभी डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। एक बाद का खास ध्यान रखें कि आवेदन पूरा होने के बाद आप इसका प्रिंट जरूर रख लें।

कौन कर सकता है अप्लाई

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स CISF की ओर से जारी इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही इन पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास ITI का Certification भी होना चाहिए। जबकि उम्र की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 23 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई

CISF की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2022 से शुरू हो जाएंगी। जबकि इसमें आवेदन करने के लिए 12 दिसंबर 2022 अंतिम तारीख होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन