1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. खुशखबरी! CRPF में निकली 9 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

खुशखबरी! CRPF में निकली 9 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2023 02:31 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 02:31 pm IST

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने बंपर भर्ती निकाली हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 27 मार्च 2023 दिन सोमवार से शुरू हो रही है।

CRPF- India TV Hindi
CRPF Image Source : PTI

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो ये खबर आपके काम की है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 9,212 कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल 2023 है। जो इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने कुछ समय पहले कॉन्सटेबल के बंपर पद पर भर्ती निकाली थी।

जानकारी दे दें कि उम्मीदवारों का चयन 1 जुलाई से 13 जुलाई 2023 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 जून को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार 25 जून तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती अभियान कुल 9,212 रिक्तियों को भरेगा, जिनमें से 9,105 पुरुष और 107 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों में पुरुष आवेदकों के लिए, परीक्षा शुल्क 100 है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों, सभी श्रेणियों में महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को छूट दी गई है।

CRPF recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं

इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें

सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

इसें भी पढ़ें-

कल खत्म हो रही NCHMCT JEE 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

कल जारी हो सकते हैं BPSC 68th prelims के रिजल्ट, जानें कैसें करना होगा डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन