1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. दिल्ली पुलिस में जल्द होगी 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब आएंगे नोटिफिकेशन

दिल्ली पुलिस में जल्द होगी 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब आएंगे नोटिफिकेशन

 Published : Oct 25, 2023 07:28 am IST,  Updated : Oct 25, 2023 08:01 am IST

दिल्ली पुलिस में जल्द ही बंपर भर्ती होनी वाली है। एलजी निवास ने जानकारी दी कि जल्द दिल्ली पुलिस में 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार इस खबर के जरिए भर्ती के बारे में पूरी डिटेल ले सकते हैं।

Delhi Police Recruitment- India TV Hindi
Delhi Police Recruitment 2023 Image Source : PTI

Delhi Police Recruitment 2023: अगर आप दिल्ली में रह कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। जल्द ही दिल्ली पुलिस में 13 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली जाएगी। ये सभी भर्तियां दिल्ली पुलिस में जूनियर रैंक पर की जानी है। LG आवासस (राजनिवास) के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में अगले साल जुलाई तक 13 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इसकी तैयारी अब तेज हो गई है। राजनिवास के अनुसार, इनमें से 3521 पदों पर इसी साल दिसंबर तक भर्ती पूरी की जाएगी, वहीं कुल 13 हजार 013 पदों पर अगले साल जुलाई तक भर्ती की जाएगी। 

महिलाओं के लिए बड़ा मौका

एलजी वीके सक्सेना ने खाली पदों को भरने और महिला उम्मीदवारों को भी पर्याप्त पदों पर सेलेक्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसमें हेड कांस्टेबल के 559 पुरुष और 276 महिला के पद शामिल हैं। वहीं, कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पुरुष पद हैं और हेड कांस्टेबल (एडब्लूओ-टीपीओ) के 573 पुरुष और 284 महिला पद हैं। इसके अतिरिक्त 418 टेक्निकल पद, फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी स्टोररूम, एमटी हेल्पर, असिस्टेंट, स्टैटिशियन, रेडियो टेक्निशियन, वर्कशाप हैंड आदि पद शामिल हैं।

प्रमोशन और नियमितीकरण को मंजूरी

जानकारी दे दें कि हाल ही में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के अकाउंटेंट ऑफिसर की प्रमोशन और नियमितीकरण को मंजूरी दे दी है। राजनिवास ने बताया कि अलग-अलग ग्रेड के 27 अधिकारियों की प्रमोशन को मंजूरी दी गई है। इसमें वे 13 सीनियर अकाउंटेंट ऑफिसर भी शामिल हैं, जो फिलहाल संविदा पर काम कर रहे हैं। उनका नियमितिकरण भी 4 अक्टूबर से ही कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने थमाया नोटिस; जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन