1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Delhi University Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

Delhi University Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

 Published : Sep 18, 2022 11:48 am IST,  Updated : Sep 18, 2022 11:48 am IST

Delhi University Recruitment 2022: रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट का किसी मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से लें।

Delhi University Recruitment 2022- India TV Hindi
Delhi University Recruitment 2022 Image Source : NOTIFICATION

Highlights

  • रिक्त पदों की संख्या 73 है
  • आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2022 है
  • एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपए जमा करने होंगे

Delhi University Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले कैंडीडेट्स के लिए बड़ा मौका है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के राम लाल आनंद कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 73 है और इच्छुक-योग्य उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट rlacollege.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2022 है।

Delhi University Recruitment: क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता

रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट का किसी मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से लें।

Delhi University Jobs: क्या होनी चाहिए आवेदन फीस

जो कैंडीडेट्स जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से हैं, वह एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपए जमा करें। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं लगेगी। ज्यादा जानकारी के लिए राम लाल आनंद कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट देखें। 

Delhi University Vacancy: कितनी मिलेगी सैलरी

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 57,700 रुपए मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन