1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Department of Atomic Energy: एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Department of Atomic Energy: एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2023 07:33 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 07:33 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में कई पदों पर भर्ती निकली है।

Department of Atomic Energy recruitment- India TV Hindi
एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट Image Source : NFC.GOV.IN/RECRUITMENT.HTML

एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में काम करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत उपयोगी है। एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी ने चीफ फायर ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर, डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक हो, आधिकारिक वेबसाइट www.nfc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

चीफ फायर ऑफिसर/A: 01 पद

टेक्नीकल ऑफिसर/C(कंप्यूटर): 03 पद
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर/A: 02 पद
स्टेशन ऑफिसर/A: 07 पद
सब ऑफिसर/A:  28 पद
ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर कम-फायरमैन/A (डीपीओएफ/A): 83 पद

आयु सीमा

टेक्नीकल ऑफिसर/C(कंप्यूटर) और ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर कम-फायरमैन/A (डीपीओएफ/A) पद को छोड़कर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। टेक्नीकल ऑफिसर/C(कंप्यूटर) पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर कम-फायरमैन/A (डीपीओएफ/A) के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है। 

Click here for the direct link

Department of Atomic Energy recruitment: आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nfc.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद, “Recruitment of Fire Services Personnel & Techincal Officers (Computers)” क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म जमा करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

इसे भी पढ़ें-

BOI Recruitment 2023: जल्दी करें! आज है आवेदन की आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन