1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DRDO ने 1901 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, 23 सितंबर है लास्ट डेट

DRDO ने 1901 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, 23 सितंबर है लास्ट डेट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 03, 2022 07:48 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 07:48 pm IST

DRDO ने अपने 1901 पदों को भरने के लिए आवेदन मागें हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 3 सितंबर से लेकर 23 सितंबर 2022 शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे।

DRDO- India TV Hindi
DRDO

Highlights

  • DRDO ने 1901 पदों पर भर्ती निकाली
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 सितंबर 2022
  • सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है

(DRDO-CEPTAM) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र ने 1901 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए DRDO ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। पदों को भरने के लिए विभाग ने 3 सितंबर से आवेदन मांगा है। इच्छुक कैंडिडेट्स DRDO के ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर अपना आवेदन दे सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 सितंबर 2022 शाम 5 बजे तक है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने DRDO में 3 सितंबर, 2022 से वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी और तकनीशियन-ए पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वो सबसे पहले DRDO के द्वारा जारी नोटिफिकेशन (DRDO CEPTAM Notification 2022) को ध्यान से पढ़ लें। साथ ही शैक्षिक योग्यता, फीस, अंतिम तारीख आदि के बारे में पूरी जानकारी ले लें। हांलाकि यह जानकारी हम आपको अपने प्लेटफॉर्म से भी दे रहे हैं। 

योग्यता

DRDO ने इस वैकेंसी के तहत दो अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। पहला सीनियर असिस्टेंट टेक्निशियन का पद है जिसमें AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी इंजीनियरिंग ट्रेड में बैचलर ऑफ साइंस डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है। दूसरी भर्ती टेक्निशियन-A पदों के लिए की जा रही है। इसके लिए आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ITI के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क

DRDO ने इन पदों पर भर्ती के लिए सभी कैटगरी का आवेदन शुल्क 100 रूपए रखा है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ई क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई के द्वारा कर सकते हैं। 

एग्जाम पैटर्न

DRDO भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा, जिसमें दो पेपर होंगे। पेपर 1 में कुल 120 प्रश्न होंगे और यह 120 अंकों का होगा। इस पेपर के लिए 90 मीनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद पेपर 2 होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और यह 100 अंकों का होगा। इसके लिए भी समय सीमा 90 मीनट ही रखा गया है।

DRDO सिलेबस

General Intelligence General Awareness/Science Quantitative Aptitude/General Maths General English
उपमा वर्तमान घटनाएँ - राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय। (परीक्षा से 6 महीने पहले तक)  संख्या प्रणाली  व्याकरण 
समस्या को सुलझाना अर्थव्यवस्था  पूर्ण संख्याएं  काल 
स्थानिक उन्मुखीकरण इतिहास  दशमलव  शब्दावली 
दिशा संस्कृति अंश   कॉम्प्रेहेंसन 
समानताएं और अंतर पर्यावरण  अंकगणितीय संचालन  पैसेज
नंबर सीरीज भूगोल  प्रतिशत  यूज ऑफ 
भेदभाव  सामान्य राजनीति  लाभ और हानि  वर्ड्स
विजुअल मैमोरी खेल  ब्याज विलोम शब्द 
डायग्राम सीरीज महत्वपूर्ण तारीखें छूट  रिक्त स्थान 
चित्रात्मक वर्गीकरण बजट और पंचवर्षीय योजना औसत  समानार्थी 
संबंध अवधारणाएं  किताबें और लेखक एरिया शब्द 
अंकगणितीय तर्क भारतीय संविधान रेसियो वाक्य त्रुटि
अंकगणित संख्या प्रसिद्ध व्यक्ति समय और कार्य   
कोडिंग और डिकोडिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी  अनुपात और समय   
बैठने की व्यवस्था 10 वीं कक्षा तक सामान्य विज्ञान समय और दूरी   
इनपुट आउटपुट भौतिक विज्ञान/ रसायन शास्त्र/ जीव विज्ञान क्षेत्रमिति / डेटा इंटरप्रिटेशन  

ऐसे करें अप्लाई

  • डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर मौजूद DRDO CEPTAM लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें
  • अब रजिस्ट्रेशन फार्म को कंप्लीट करें
  • रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें
  • फार्म सबमिट करें
  • फार्म जमा होने के बाद इसका एक प्रिंट लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन