1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DRDO ने साइंटिस्ट बी के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

DRDO ने साइंटिस्ट बी के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2023 06:30 am IST,  Updated : Aug 12, 2023 06:30 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तो ये मौका हाथ से जानें न दें। डीआरडीओ ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

DRDO- India TV Hindi
DRDO ने साइंटिस्ट बी के पदों पर निकाली बंपर भर्ती Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीआरडीओ ने साइंटिस्ट 'बी' के लिए 204 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। जो उम्मीदवार इन पदों आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Direct link to apply

DRDO Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 204 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 181 रिक्तियां डीआरडीओ में साइंटिस्ट 'बी' पदों के लिए हैं, 11 रिक्तियां डीएसटी में साइंटिस्ट 'बी' पदों के लिए हैं, 6 रिक्तियां एडीए में साइंटिस्ट/इंजीनियर 'बी' पदों के लिए हैं और 6 रिक्तियां सीएमई में साइंटिस्ट'बी' पद के लिए हैं।

DRDO Recruitment 2023: आयु सीमा 

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु 35 वर्ष है। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

DRDO Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

सामान्य (यूआर), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 का नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन-रिफेंडेबल योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी या महिला उम्मीदवारों को ऐसा नहीं करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

DRDO Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in या drdo.gov.in पर जाएं

फिर होमपेज पर, “Advt. no. 145 for 204 vacancies of Scientist ‘B’ in DRDO, ADA, DST and CME”।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें

इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें

अब फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

ये है देश का टॉप कॉलेज, यहां से पढ़ी हैं दिल्ली की पूर्व सीएम व बॉलीवुड की कई हस्तियां

एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी! जहां टिकट तो महाराष्ट्र में मिलता, पर ट्रेन गुजरात में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन