1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DSSSB Recruitment 2023: फार्मासिस्ट समेत 800 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर लाख के पार तक मिलेगी सैलरी

DSSSB Recruitment 2023: फार्मासिस्ट समेत 800 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर लाख के पार तक मिलेगी सैलरी

 Published : Nov 20, 2023 11:19 am IST,  Updated : Nov 20, 2023 11:19 am IST

दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने फार्मासिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई और पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DSSSB Recruitment 2023: अगर आप दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने  फार्मासिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट, सब स्टेशन अटेंडेंट और अन्य पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। नोटिफिकेशन में दिए गए विविरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। 

क्या है लास्ट डेट

अधिसूचना में दी गई डिटेल के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 है, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

DSSSB Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 863 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवार नीचे दी गई अधिसूचना पर विस्तृत रिक्तियों की जांच कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 19,900 रुपये से लकेर 1, 51,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

DSSSB Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति),महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। जबकि, बाकी सभी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। 

DSSSB Recruitment 2023 सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन वन टियर और टू टियर परीक्षा योजना के आधार पर होगा।

DSSSB Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आखिरी में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- Australia में किस धर्म के लोगों की है सबसे ज्यादा आबादी 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन