1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों दिल्ली के विभिन्न विभागों में निकली 1800 से अधिक पदों पर भर्ती; देखें डिटेल

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों दिल्ली के विभिन्न विभागों में निकली 1800 से अधिक पदों पर भर्ती; देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2024 07:31 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 07:31 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका खास आपके काम का है। दिल्ली के विभिन्न विभागों में वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

DSSSB Recruitment 2024- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : INDIA TV

सरकारी नौकरी करने का मन बना चुके हैं और इसकी तैयारी भी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 13 मार्च है। 

वैकेंसी डिटेल

बोर्ड के जरिए यह भर्ती अभियान 1896 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

फार्मासिस्ट: 318

नर्सिंग ऑफिसर: 1507

रिसोर्स सेंटर कॉर्डिनेटर: 12

आया: 21

कुक (पुरुष): 18

कुक (महिला): 14

ट्रांसलेटर (हिन्दी): 2

सेक्शन ऑफिसर (एचआर): 4

एप्लीकेशन फीस

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

सैलरी

फार्मेसिस्ट पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 29,200 से 92300 रुपये सैलरी मिलेगी।

नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 44900 से 142400 रुपये सैलरी मिलेगी।
रिसोर्स सेंटर कॉर्डिनेटर के पद पर चयनित होने वाले को 47600 से 151100 रुपये सैलरी मिलेगी।
आया और कुक(महिला, पुरुष) के पद पर उम्मीदवार को 18000 से 56900 रुपये सैलरी मिलेगी।
ट्रांसलेटर(हिंदी) के पद पर उम्मीदवार को 35400 से 112400 रुपये सैलरी मिलेगी।
सेक्शन ऑफिसर के पद पर 10900 से 34800 रुपये सैलरी मिलेगी।

DSSSB recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

अब अपने सभी जरूरी डिटेल अपलोड करें।

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

इसके बाद आवेदन सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

इस भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अन्य डिटेल के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

आज से शुरू हो रही हरियाणा बोर्ड परीक्षा, एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन