1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS करने जा रही क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

IBPS करने जा रही क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2023 09:03 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 09:03 pm IST

IBPS क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती करने जा रही है। जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, लिंक एक्टिव होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

IBPS Clerk Recruitment 2023 - India TV Hindi
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। Image Source : INDIA TV

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) क्लर्क पदों पर भर्ती करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईबीपीएस इन पदों के लिए 1 जुलाई, 2023 भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है। आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तारीख आदि  डिटेल वाली एक नोटिफिकेश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

कब होगी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि प्रीलिम्स परीक्षा 26, 27 अगस्त और 9 सितंबर, 2023 को आयोजित होने की संभावना है। जो लोग प्रीलिम्स परीक्षा क्वालीफाई करेंगे, उन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित आईबीपीएस क्लर्क मेन्स 2023 के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और निर्देश के लिए एक सप्ताह पहले सूचित किया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना जरूरी है, साथ ही उसकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एलिजिबिलिटी

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर ऑपरेटिंग में कुशल होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

बता दें कि चयन प्रक्रिया में तीन राउंड शामिल हैं - प्रिलिम्स, मेंस और प्रोलिजनल अलॉटमेंट। यदि कोई एक राउंड में उत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी

जिन उम्मीदवारों को उपरोक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा उन्हें मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता और परिवहन भत्ता के साथ प्रति माह 19,900 रुपये से 47920 रुपये का वेतन मिलेगा।

IBPS Clerk Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।

फिर नोटिफिकेशन लिंक 'Click here to apply Online for 'CRP Clerk-XIII for vacancies of 2024-2025'.पर क्लिक करें।
अब 'new registration' पर क्लिक करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
इसके बाद डाक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

BECIL में निकली नौकरियों की भरमार, ऐसे करें आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन