1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS पीओ, एमटी भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवदेन की लास्ट डेट, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

IBPS पीओ, एमटी भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवदेन की लास्ट डेट, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2023 12:38 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 12:38 pm IST

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), मैनेजमेंट ट्रेनी(एमटी) भर्ती 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IBPS PO/MT Recruitment: आईबीपीएस पीओ, एमटी और एसओ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), मैनेजमेंट ट्रेनी(एमटी) भर्ती 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवदेन नहीं कर पाया था, वे सभी अब 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी। 

इतने पदों पर होनी है भर्ती 

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/ मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 3,049 पद भरे जाने हैं। यह प्रारंभिक परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2023 में और मुख्य परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित होने की संभावना है। 

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा 

  • जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पूरा कर लिया है, वे आईबीपीएस पीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 
  • भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 
  • इसके बाद आईबीपीएस सीआरपी-पीओ/एमटी-XIII भर्ती लिंक का चयन करें। 
  • फिर आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। 
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें: कैसे बनें सरकारी मास्टर, जानें यहां

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन