1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Jul 20, 2025 01:41 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 01:41 pm IST

IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

IBPS PO, SO भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान 21 जुलाई 2025 को आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर और 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।

पात्रता मानदंड

  • प्रोबेशनरी ऑफिसर: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने की आयु सीमा 1 जुलाई, 2025 तक 20 से 30 वर्ष के बीच है।
  • स्पेशलिस्ट ऑफिशर: शैक्षिक योग्यता विस्तृत अधिसूचना में देखी जा सकती है। उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार पीओ या एसओ या दोनों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस पीओ या आईबीपीएस एसओ पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद, अपने खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

पीओ पद के लिए डायरेक्ट लिंक

एसओ पदों के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन