1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS RRB Clerk Admit Card: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Admit Card: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jul 26, 2023 03:48 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 03:48 pm IST

IBPS RRB Clerk Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की तरफ से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती( प्रारंभिक परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी - India TV Hindi
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी Image Source : FILE

IBPS RRB Clerk Admit Card: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ग्रुप 'बी' - ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए 'आरआरबी के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया (CRP RRB XII)' की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 के लिए आवेदन किया है, वे सभी अब ibps.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तारीख तक कर सकते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क बारहवीं के प्रवेश पत्र 19 अगस्त तक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। शेड्यूल के मुताबिक आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा सितंबर में निर्धारित है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें IBPS RRB Clerk एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • इसके बाद अब, सीआरपी आरआरबी पर जाएं।
  • फिर सीआरपी आरआरबी XII टैब खोलें।
  • इसके बाद कॉल लेटर डाउनलोड लिंक शीर्ष पर प्रदर्शित होगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें। 
  • इतने करते ही आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • आखिरी में इसे चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन