1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS RRB Recruitment 2023:आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती के लिए कल खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई

IBPS RRB Recruitment 2023:आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती के लिए कल खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई

 Published : Jun 27, 2023 12:36 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 12:36 pm IST

IBPS RRB Recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) अधिकारी स्केल I, II और III और कार्यालय सहायक भर्ती 2023 के लिए कल यानी 28 जून 2023 को आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IBPS RRB Recruitment 2023: आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) अधिकारी स्केल I, II और III और कार्यालय सहायक भर्ती 2023 के लिए कल यानी 28 जून 2023 को आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल

IBPS के इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इस ड्राइव के जरिए अधिकारी सहायक (बहुउद्देशीय), अधिकारी स्केल I, अधिकारी स्केल II और अधिकारी स्केल III के कुल 9,075 पदों को भरा जाएगा। IBPS RRB प्रीलिम्स अगस्त 2023 में आयोजित होने की संभावना है। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रुप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ कर सकते हैं।

सैलेरी 

इन पदों पर चयन होने के बाद 56,000 से लेकर 1,45,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में टॉयलेट करने का फिर आया एक मामला सामने, एयर इंडिया में सीट पर किया शौच-पेशाब

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन