1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IDBI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 1.28 लाख सैलरी; देखें डिटेल

IDBI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 1.28 लाख सैलरी; देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 04:07 pm IST

बैंक में करना चाहते हैं नौकरी, तो ये खबर आपके काम की है। IDBI ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए यहां पढ़ें....

IDBI recruitment 2023- India TV Hindi
IDBI recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईडीबीआई बैंक ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक IDBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर 2023-2024 के पद पर भर्ती निकाली है। ध्यान दें इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर 2023-2024 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के  इच्छुक हों वे 20 जून तक आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IDBI recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 136 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

वैकेंसी डिटेल

मैनेजर: 84 पद

असिस्टेंट जनरल मैनेजर: 46 पद

डिप्टी जनरल मैनेजर: 6 पद

IDBI recruitment 2023: आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। वहीं, एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है।

IDBI recruitment 2023: direct link to apply

IDBI recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।

फिर “Recruitment of Specialist Officer – 2023-24 (Phase II)” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

इसके बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

अंत में इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन