1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IGNOU JAT 2023: IGNOU में निकली जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट पद की भर्ती, ऐसें करें आवेदन

IGNOU JAT 2023: IGNOU में निकली जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट पद की भर्ती, ऐसें करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2023 11:12 am IST,  Updated : Mar 22, 2023 11:12 am IST

IGNOU Recruitment: IGNOU में भर्ती के लिए एनटीए ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। अन्य भर्ती डिटेल के लिए यहां पढ़ें...

IGNOU- India TV Hindi
IGNOU recruitment 2023 Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, IGNOU में जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट या IGNOU JAT 2023 की भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 22 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर शुरू हो गए हैं। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2023 है। बता दें कि इसके बाद आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 21 से 22 अप्रैल तक खोले जाएंगे। बात करें एडमिट कार्ड सहित अन्य जानकारी की तो आप इनकी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

जानें एनटीए ने क्या कहा

एनटीए ने कहा, "एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और परीक्षा कार्यक्रम, परिणामों की घोषणा बाद में की जाएगी।" पात्रता, परीक्षा की योजना, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय, परीक्षा शुल्क, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार उक्त वेबसाइट पर होस्ट किए गए इग्नू जाट 2023 (IGNOU JAT 2023) के सूचना बुलेटिन की जांच कर सकते हैं। एनटीए ने आगे कहा, “उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सूचना बुलेटिन के माध्यम से पढ़ सकते हैं और 22.03.2023 से 20.04.2023 की अवधि के दौरान https://recruitment.nta.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लागू शुल्क का भुगतान भी  डेबिट / क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई का उपयोग करके भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।" 

किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क को 011-69227700,011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ignou.jat@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन