1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IIT Delhi recruitment 2023: IIT Delhi में निकली नौकरियां ही नौकरियां, यहां देखें डिटेल

IIT Delhi recruitment 2023: IIT Delhi में निकली नौकरियां ही नौकरियां, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2023 02:55 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 02:55 pm IST

IIT Delhi में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो ये रहा शानदार मौका। IIT Delhi ने टेक्नीकल असिस्टेंट समेत कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIT Delhi- India TV Hindi
IIT Delhi Image Source : FILE

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आईआईटी दिल्ली ने टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर और अन्य 66 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ध्यान दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 मई है।जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों,  आधिकारिक वेबसाइट home.iitd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 24 मई थी।

वैकेंसी डिटेल

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के संगठन में कुल 66 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 30 रिक्तियां टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए हैं, 18 रिक्तियां जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए हैं, 14 रिक्तियां टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए हैं, 3 रिक्तियां जूनियर सुपरीटेंडेंट (Hospitality) के पद के लिए हैं, और 1 रिक्ति मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए है।

एप्लीकेशन फीस

समूह - 'ए' पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 500 है और समूह - 'बी' और 'सी' पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 200 है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार इन पद पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, आधिकारिक वेबसाइट home.iitd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

Click here for the notification

ये भी पढ़ें-

AIIMS दिल्ली में निकली है नौकरियों की भरमार, ये रही भर्ती डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन