1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस IIT संस्थान में नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

इस IIT संस्थान में नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 07, 2023 06:15 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। IIT जम्मू में कई पदों पर भर्ती निकली है, जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने की सोच रहे हैं , वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIT Jammu Bharti 2023- India TV Hindi
IIT Jammu Bharti 2023 Image Source : FILE PHOTO

IIT Jammu Recruitment 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(IIT) जम्मू में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। IIT जम्मू ने नॉन-टीचिंग स्टाफ (रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों) के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है और जो 16 दिसंबर तक चलेगी। ध्यान दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 59 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 59 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को ठीक से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें, क्योंकि किसी भी हालत में गलत भरा हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ग्रुप ए पदों के लिए 1000 रुपये देने होंगे। वहीं, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए 500 रुपये हैं। जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। 

IIT Jammu Recruitment 2023: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iitjammu.ac.in पर जाएं।

फिर, होमपेज पर जॉब्स पर क्लिक करें।
इसके बाद, नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

Bank Job: NaBFID में एनालिस्ट के पदों पर निकली भर्ती के लिए जल्द खत्म हो जाएंगे आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
CNCI Kolkata recruitment 2023: जनरल मेडिकल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, जानें सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन