1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IIT Recruitment 2023: आपने ले रखी है ये डिग्री! IIT में बिना एग्जाम दिए पाएं जॉब, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

IIT Recruitment 2023: आपने ले रखी है ये डिग्री! IIT में बिना एग्जाम दिए पाएं जॉब, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2023 10:50 am IST,  Updated : Apr 09, 2023 11:38 am IST

IIT Recruitment 2023: अगर आप आईआईटी में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो मौका आपके लिए है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

IIT Recruitment- India TV Hindi
IIT Indore Recruitment Image Source : PTI

IIT में करना चाहते हैं जॉब तो ये आपके पास बढ़िया मौका, वो भी बिना एग्जाम दिए। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर (IIT Indore) ने फैकल्टी पदों के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटफिकेशन के मुताबिक, आईआईटी इंदौर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो  उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे IIT Indore की आधिकारिक वेबसाइट iiti.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती (IIT Recruitment 2023) अभियान के जरिए आईआईटी इंदौर में कुल 34 पदों को भरा जाना है। ध्यान दें कि इन पदों (IIT Recruitment) के लिए उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

IIT Recruitment के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों को उनके मानदंडों के मुताबिक शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें आवेदन फॉर्म में उनके द्वारा दिए गए ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। और यदि उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

IIT Bharti के तहत मिलने वाली सैलरी

बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड I पद के लिए उम्मीदवार को हर महीने ₹1,01,500/- और असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड II के लिए ₹70,900/- रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अलावा भारत सरकार के नियमों के मुताबिक, DA, HRA और परिवहन भत्ता (TA) जैसे भत्ते आदि शामिल हैं, जो वर्तमान में इंदौर में तैनात केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलते हैं।

IIT Recruitment के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में फर्स्ट डिवीजन के साथ Ph.D या समकक्ष योग्यता के साथ एक अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए।

इन पदों के लिए उम्र सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार जो भी आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Click here for the direct link to apply 

Click here to check the notification

इसे भी पढ़ें-

Success Story: जानें कौन हैं ये IPS जिन्होंने नक्सलियों के कर रखे हैं दांत खट्टे, कैसे बनी दंबग लेडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन