1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Army Agniveer Admit Card: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Indian Army Agniveer Admit Card: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 03:42 pm IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2023: इंडियन आर्मी की तरफ से भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के लिए एडमिट को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

Indian Army Agniveer Admit Card 2023: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। इंडियन आर्मी की तरफ से भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के लिए एडमिट को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिकल, "अग्निवर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए एडमिट कार्ड चरणों में लाइव होंगे। 05 अप्रैल से शुरू होकर 08 अप्रैल तक और अन्य शेष श्रेणियों के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल की शाम से उपलब्ध कराए जाएंगे"। ये परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड होगी(CBT)। इस परीक्षा को 17 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स, भारतीय सेना की आधिकारिक साइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध अग्निवीर के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर सकते हैं।
  • अब आप सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद आप एडमिट कार्ड को चेक कर पेज को डाउनलोड करें।
  • आखिरी स्टेप में आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- आप जानते हैं कि B.Tech के बाद स्टूडेंट्स क्यों करते हैं MBA? जानें इसकी वजह

UGC NET Result: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन