1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती, 2.5 लाख तक मिलेगी सैलरी, आज है आवेदन का आखिरी मौका

भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती, 2.5 लाख तक मिलेगी सैलरी, आज है आवेदन का आखिरी मौका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 01:23 pm IST

भारतीय सेना में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए शानदार मौका निकला है। इंडियन आर्मी ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे हैं. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने का आज अतिंम मौका है।

indian army recruitment 2020 apply here- India TV Hindi
indian army recruitment 2020 apply here Image Source : GOOGLE

Indian Army Recruitment 2020: भारतीय सेना में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए शानदार मौका निकला है। इंडियन आर्मी ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे हैं. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने का आज अतिंम मौका है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। इस वैकेंसी (Indian Army TGC 132 vacancy 2020) के तहत चयनित उम्मीदवार 2.5 लाख प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी।

भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित स्ट्रीम या ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री हो या फिर वो डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर में हों। जो उम्मीदवार फाइनल ईयर में हैं, उन्हें चयनित होने के बाद 12 सप्ताह में अपनी डिग्री जमा करनी होगी। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों का कोर्स जनवरी 2021 में शुरू होगा। यह कोर्स देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA Dehradun) में करवाया जाएगा। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को सेना में कमीशन किया जाएगा।

कुल 40 पदों का विवरण

1. सिविल के लिए 10 पद
2. आर्किटेक्चर के लिए 1 पद
3. मैकेनिकल के लिए 3 पद
4. इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 4 पद
5. कंप्यूटर साइंस के लिए 9 पद
6. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के लिए 6 पद
7. एयरोनॉटिकल के लिए 2 पद
8. एरोस्पेस के लिए 1 पद
9. न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के लिए 1 पद
10. ऑटोमोबाइल के लिए 1 पद
11. लेजर टेक्नोलॉजी के लिए 1 पद
12. इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 1 पद

कितनी मिलेगी सैलरी: 2.5 लाख तक मिलेगी सैलरी

आयु सीमा: इस वैकेंसी के लिए 20 वर्ष की आयु से लेकर 27 वर्ष की आयु तक के अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं> आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगा.

चयन प्रक्रिया
Indian Army TGC 132 Course के लिए उम्मीदवार को इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर निकाली जाने वाली एक कट-ऑफ के तहत शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद इन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम से गुजरना होगा. ये इंटरव्यू इलाहाबाद, भोपाल, बेंगलुरु और कपूरथला स्थित सेलेक्शन सेंटर्स पर आयोजित किए जाएंगे. 

Indian Army TGC 132 Course के लिए उम्मीदवार को इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर निकाली जाने वाली एक कट-ऑफ के तहत शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम से गुजरना होगा। ये इंटरव्यू इलाहाबाद, भोपाल, बेंगलुरु और कपूरथला स्थित सेलेक्शन सेंटर्स पर आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन