1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Coast Guard: 10वीं या 12वीं पास हैं तो आपके लिए है यह सरकारी नौकरी, मिलेगा 29000 रुपए वेतन

Indian Coast Guard: 10वीं या 12वीं पास हैं तो आपके लिए है यह सरकारी नौकरी, मिलेगा 29000 रुपए वेतन

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Sep 09, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 12:46 pm IST

Indian Coast Guard: इंडियन कोस्टगार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए इस लिंक https://joinindiancoastguard.gov.in/ के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है। इन पदों (Indian Coast Guard Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।

Indian Coast Guard- India TV Hindi
Indian Coast Guard Image Source : PTI

Highlights

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2022
  • उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीए 12वीं पास होना चाहिए
  • उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच हो

Indian Coast Guard: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी करने का यदि आप मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इसके लिए इंडियन कोस्ट गार्ड ने कोस्ट गार्ड में विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार कोस्ट गार्ड में नौकरी करना चाहते हैं, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है। इसके अलावा इंडियन कोस्टगार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए इस लिंक https://joinindiancoastguard.gov.in/ के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।  इन पदों (Indian Coast Guard Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। साथ ही इस लिंक Indian Coast Guard Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Indian Coast Guard Recruitment 2022) को देख सकते हैं। इस भर्ती (Indian Coast Guard Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 322 पदों को भरा जाएगा।

इंडियन कोस्टगार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 सितंबर 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 सितंबर 2022

इंडियन कोस्टगार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए रिक्तियों का विवरण

कुल पद – 322

नविक (जीडी) – 225
नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) – 40
यंत्रिक (यांत्रिक) – 16
यन्त्रिक (विद्युत) – 10
यंत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 09

इंडियन कोस्टगार्ड रिक्रूटमेंट 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी, 12वीं पास होना चाहिए।

Indian Coast Guard Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Indian Coast Guard Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 250 / – (एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं) रुपये का भुगतान करना होगा.

Indian Coast Guard Recruitment 2022 के लिए वेतन

नविक (सामान्य ड्यूटी) – 21700/- रुपये का मूल वेतन (वेतन स्तर-3)
नविक (घरेलू शाखा) – नाविक (डीबी) के लिए मूल वेतनमान 21700/- है (वेतन स्तर-3)
यन्त्रिक – मूल वेतन रु. 29200/- (वेतन स्तर-5)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन