1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Navy recruitment 2023: सरकारी नौकरी का कर रहे हैं इंतजार! इंडियन नेवी दे रही शानदार मौका; देखें डिटेल

Indian Navy recruitment 2023: सरकारी नौकरी का कर रहे हैं इंतजार! इंडियन नेवी दे रही शानदार मौका; देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2023 06:45 pm IST,  Updated : May 14, 2023 06:45 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन नेवी ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन कल से शुरू हो रहे हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

Indian Navy- India TV Hindi
Indian Navy recruitment 2023 Image Source : PTI

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन नेवी ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक नेवी ने चार्जमैन-II के 372 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर वेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 9 मई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है- joinindiannavy.gov.in

Indian Navy recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान चार्जमैन- II के 372 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Indian Navy recruitment 2023 के लिए आयु सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हो, उनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Indian Navy recruitment 2023 के लिए क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से फीजिक्स या केमेस्ट्री या मैथ के साथ साइंस की डिग्री होनी चाहिए

या

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से उपयुक्त अनुशासन में डिग्री होनी चाहिए।

Indian Navy recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 278 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और ईएसएम उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Indian Navy recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं

फिर होमपेज पर Join Navy फिर Ways to Join पर क्लिक करें
इसके बाद सिविलियन और फिर चार्जमैन-II पर क्लिक करें
अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें
इसके बाद सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
फिर एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें
भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन