1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडियन नेवी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

इंडियन नेवी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2023 06:26 am IST,  Updated : Aug 04, 2023 06:26 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन नेवी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Recruitment- India TV Hindi
Indian Navy Recruitment Image Source : INDIAN NAVY

इंडियन नेवी ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक,इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या एसएससी आईटी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। इस भर्ती के जरिए कुल 35 रिक्तियां भरी जानी है।

कौन कर सकता है आवेदन?

बता दें कि जनवरी 1999 और 2004 के बीच जन्मे उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि कक्षा 10 या 12 में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर और न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ इनमें से किसी एक एजुकेशनल क्वालिफिकेशन योग्यता वाला उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकता है:

(ए) एमएससी/बीई/बीटेक/एमटेक (कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सिक्योरिटी/सिस्टम एडमिनिट्रेशन और नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्किंग/डेटा एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

(बी) बीसीए/बीएससी (कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) के साथ एमसीए।

10 साल के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन

चयनित उम्मीदवारों को शुरू में 10 साल के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा, जिसे दो-दो साल की दो शर्तों में न्यूनतम 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह विस्तार सेवा आवश्यकता, प्रदर्शन, चिकित्सा पात्रता और उम्मीदवारों की इच्छा के अधीन है।

Click here for the Indian Navy SSC recruitment notice

ये भी पढ़ें:

MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, अब विदेश से पढ़ाई करने वालों को भी मिलेगा इंटर्नशिप भत्ता

10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली 30 हजार पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन