1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली 400 पदों पर भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली 400 पदों पर भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

 Published : May 19, 2025 09:38 pm IST,  Updated : May 19, 2025 09:38 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है, इंडियन ओवरसीज बैंक में कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

बैंक की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी नौकरी करनी है तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर नौकरियां ही नौकरियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 400 पदों को भरेगा।

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है, ऐसे में आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मई है, उम्मीदवार यहां योग्यता, सेलेक्शन प्रोसेस और अन्य डिटेल पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

  • तमिलनाडु- 260 पद
  • ओडिशा- 10 पद
  • महाराष्ट्र- 45 पद
  • गुजरात- 30 पद
  • पश्चिम बंगाल- 34 पद
  • पंजाब- 21 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

Direct Link

सेलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन परीक्षा के बाद लैंग्वेज प्रोफिएंसी टेस्ट (LPT) और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को LPT के लिए बुलाया जाएगा और ऑनलाइन परीक्षा और LPT दोनों पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में ऑनलाइन होगी, जिसमें 200 अंकों के 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। गलत उत्तर देने पर नंबर कटेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए, जिसके लिए उम्मीदवार द्वारा गलत उत्तर दिया गया है, संबंधित प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/4 या 0.25 अंक काट लिए जाएंगे, ताकि सही अंक प्राप्त किए जा सकें।

एप्लीकेशन फीस

जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹850/- है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी (केवल सूचना शुल्क) के लिए शुल्क ₹175/- है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/भीम/यूपीआई आदि का उपयोग करके किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

CBSE बोर्ड के स्कूलों में लगेंगे शुगर बोर्ड, दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने कही ये जरूरी बात

NEET UG में कितने नंबर लाने पर जनरल कैटेगरी वालों को AIIMS, KGMU समेत अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलेगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन