1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IOCL Recruitment 2023: इस सरकारी कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

IOCL Recruitment 2023: इस सरकारी कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2023 06:52 am IST,  Updated : May 15, 2023 06:52 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने का है सपना तो इंडियन ऑयल दे रहा मौका। इंडियन ऑयल में कई पदों पर वैकैंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

IOCL Recruitment 2023- India TV Hindi
IOCL Recruitment 2023 Image Source : IOCL

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने नॉन एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की अतिंम तारीख 30 मई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IOCL Recruitment 2023 के लिए वैकेंसी डिटेल

इंडियन ऑयल इस भर्ती अभियान के तहत कुल 65 पदों पर भर्ती करेगी।

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (Producation)- 54 पद

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (P&U)-7 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV (P&U-O&M)-4 पद

IOCL Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष व अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए, आयु की गणना 30 अप्रैल 2023 से होगी। 

IOCL Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
इसके बाद करियर टैब पर क्लिक करें।
अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा कर दें।
अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें।

ध्यान दें कि आवेदन करने के बाद फॉर्म को 10 जून तक उम्मीदवार डाक द्वारा संबंधिंत रिफाइनरी के लिए जरूरी डाक्यूमेंट के साथ संबंधित अधिकारी को भेज दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन