1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI PO Exam: क्या एसबीआई पीओ परीक्षा में भी होती है अटेंप्ट लिमिट, कितनी बार दे सकते हैं एग्जाम? जानें

SBI PO Exam: क्या एसबीआई पीओ परीक्षा में भी होती है अटेंप्ट लिमिट, कितनी बार दे सकते हैं एग्जाम? जानें

 Published : Jun 25, 2025 02:40 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 02:43 pm IST

क्या एसबीआई पीओ परीक्षा में भी होती है अटेंप्ट लिमिट, कितनी बार दे सकते हैं एग्जाम? आइए इस खबर के जरिए इन सवालों के जवाब से परिचित होते हैं।

एसबीआई मे पीओ पदों पर निकली भर्ती- India TV Hindi
एसबीआई मे पीओ पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में SBI में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI PO भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा को कितनी बार दे सकता है? दूसरी भाषा में कहें तो क्या परीक्षा की अटेंप्ट लिमिट है और अगर है तो कितनी? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवणर से भिज्ञ होंगे। 

सबसे पहले आपको बता दें कि एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने को अटेंप्ट में काउंट नहीं किया जाता है। इसकी मुख्य परीक्षा (SBI PO Mains Exam) को चांस(अटेंप्ट) के तौर पर काउंट किया जाता है। अब किस कैटेगरी को कितने चांस(अटेंप्ट) मिलते हैं, इस विवरण को आप नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझ सकते हैं। 

कैटेगरी  अटेंप्ट लिमिट
अनारक्षित व EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए अटेंप्ट लिमिट 4
दिव्यांग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अटेंप्ट लिमिट 7
एससी, एसटी, वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अटेंप्ट लिमिट कोई लिमिट नहीं

क्या है शैक्षिक योग्यता?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक(ग्रेजुएट) होना आवश्यक है। जो उम्मीदवार अपनी ग्रेजुएशन के फाइनल सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अगर ऐसे उम्मीदवार चयनित होकर इंटरव्यू राउंड में पहुंचते हैं तो उन्हें 30 सितंबर या उससे पहले ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कितने पदों पर होनी है भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 541 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 500 नियमित और 41 बैकलॉग रिक्तियां हैं।

ये भी पढ़ें- कैसे बन सकते हैं Astronaut, क्या होती है इसके लिए पढ़ाई? जानें शुभांशु शुक्ला की एजुकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन