1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. झारखंड हाईकोर्ट में निकली 300 से ज्यादा इंग्लिश स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

झारखंड हाईकोर्ट में निकली 300 से ज्यादा इंग्लिश स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2024 11:18 am IST,  Updated : Feb 23, 2024 11:19 am IST

झारखंड हाईकोर्ट सरकारी नौकरी करनी है तो ये खबर आपके काम की है। हाईकोर्ट ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वे प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

 Jharkhand HC Recruitment- India TV Hindi
Jharkhand HC Recruitment 2024 Image Source : PTI

झारखंड हाई कोर्ट ने इंग्लिश स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। याद रहे कि आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान से हाईकोर्ट में 399 रिक्तियों को भरा जाना है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मामले में 35 वर्ष से अधिक नहीं, बी.सी.-I और बी.सी.- II के मामले में 37 वर्ष। श्रेणी, महिला के मामले में 38 वर्ष (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II) और एसटी व एस.सी. श्रेणियां के मामले में 40 वर्ष(पुरुष और महिला दोनों के लिए)।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए, अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की स्टेनोग्राफी गति और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग गति होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹500 का शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹125 का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें:

बिहार में इन कॉलेजों में बंद होने जा रहीं इंटरमीडिएट की क्लासेज, सरकार ने की घोषणा

MBBS डॉक्टर बनने के लिए NEET 2024 में कितने प्रतिशत नंबर चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन