1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में निकली मेडिकल ऑफिसर पद के लिए नौकरियों की भरमार, हाथ से जानें न दें ये मौका!

इस राज्य में निकली मेडिकल ऑफिसर पद के लिए नौकरियों की भरमार, हाथ से जानें न दें ये मौका!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jun 20, 2023 06:15 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। JPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर ढेरों भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हों वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

JPSC recruitment 2023- India TV Hindi
JPSC recruitment 2023 Image Source : JPSC

सरकारी नौकरी पाने का सपना संजो रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, JPSC ने मेडिकल ऑफिसर (रेगुलर) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हो, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 21 जून है।

JPSC recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान मेडिकल ऑफिसर (रेगुलर)) के 230 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

JPSC recruitment 2023 आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

JPSC recruitment 2023 Direct link to apply

JPSC recruitment 2023 आवेदन शुल्क

अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा।

JPSC recruitment 2023: जानिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अगला, चिकित्सा अधिकारी लिंक पर क्लिक करें।

अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

NMC ने MBBS छात्रों के लिए जारी की जरूरी गाइडलाइन, अब एडमिशन लेते ही करना होगा ये काम

अब सुनहरा होगा इस राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य! IIM देगी शिक्षकों को स्पेशल ट्रेनिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन