1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने बढ़ाई इस भर्ती के लिए डेट, यहां जानें डिटेल्स

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने बढ़ाई इस भर्ती के लिए डेट, यहां जानें डिटेल्स

 Published : Nov 18, 2022 06:58 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 06:58 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कई पदों हेतु भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर कंपेटेटिव एग्जाम की बढ़ाई गई डेट- India TV Hindi
झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर कंपेटेटिव एग्जाम की बढ़ाई गई डेट Image Source : JSSC.NIC.IN

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कई पदों हेतु भर्ती निकाली है। JSSC द्वारा झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर कंपेटेटिव एग्जाम, या JIIOCE 2022 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 2 दिसंबर तक jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

JSSC recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल्स: 

यह भर्ती अभियान औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारियों की 711 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Direct link

JSSC recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन 

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं

2- होमपेज पर 'एप्लीकेशन फॉर्म' पर क्लिक करें और Jharkhand Industrial Training Officers Competitive Examination-2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3- ‘NEW REGISTRATION’ पर क्लिक करें और आवेदन पूरा करें
4- डाक्यूमेंट अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
5- भविष्य के संदर्भ की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JSSC recruitment 2022 आवेदन शुल्क: 

UR (अनारक्षित), EWS, EBC-I, BC-II उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹50 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन