1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! आज खत्म हो रही IBPS PO/MT और SO भर्ती में आवेदन करने की तारीख, यहां देखें डिटेल

जल्दी करें! आज खत्म हो रही IBPS PO/MT और SO भर्ती में आवेदन करने की तारीख, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2023 09:16 am IST,  Updated : Aug 28, 2023 09:16 am IST

आज IBPS PO/MT और SO भर्ती में आवेदन करने की तारीख खत्म हो रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर अभी तक किसी भी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

IBPS PO/MT and SO recruitment 2023- India TV Hindi
IBPS PO/MT and SO recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (सीआरपी पीओ/एमटी 2023) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (आईबीपीएस एसओ 2023) के लिए पदों के लिए नोटिफिकेशन निकाली है, ध्यान दें कि आज यानी 28 अगस्त को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। वे उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर सकें हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी, जिसे बढ़ा दिया गया था।

Direct link to apply for PO/MT

Direct link to apply for SO

बता दें कि एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, आईबीपीएस पीओ 2023 और एसओ 2023 के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। बाकी सभी के लिए परीक्षा शुल्क 850 है। यह भर्ती अभियान पीओ/एमटी की 3049 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आईबीपीएस एसओ के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 1,402 रिक्तियां हैं।

IBPS PO 2023 recruitment: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर पीओ/एमटी पोस्ट 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

फिर अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।

अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

अब स्कूलों में होगी हफ्ते में 29 घंटे पढ़ाई! मोदी सरकार ने तैयार किया ख़ाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन